मुंबई में 14 मंजिला इमारत के 10वें फ्लोर पर आग, 3 की मौत [Fire on 10th floor of 14-storey building in Mumbai, 3 dead]

1 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। मुंबई के अंधेरी में एक 14 मंजिला इमारत में बुधवार सुबह आग लग गई। आग बिल्डिंग के 10वें फ्लोर पर सुबह करीब 8 बजे लगी। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची।

1 घंटे की मशक्कत के बाद बुझी आगः

1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग से 3 लोग झुलस गये, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हों मृत घोषित कर दिया।

आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने कहा कि जांच के बाद ही जानकारी दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें

मुंबई : मकान में लगी भीषण आग, 7 लोगों की मौत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं