मुंबई में 14 मंजिला टाइम्स टॉवर की इमारत में आग [Fire in 14-storey Times Tower building in Mumbai]

1 Min Read

5 घंटे मशक्कत के बाद लपटें बुझीं

मुंबई, एजेंसियां। मुंबई के लोअर परेल इलाके के कमला मिल्स कंपाउंड स्थित 14 मंजिला टाइम्स टावर बिल्डिंग में आग लग गई।

घटना शुक्रवार सुबह 6:30 बजे की है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 9 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब 5 घंटे मशक्कत के बाद सुबह 11.55 बजे आग पर काबू पा लिया गया।

नगर निकाय अधिकारियों ने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। पहले कहा जा रहा था कि बिल्डिंग सात मंजिल की थी। बाद में बिल्डिंग के 14 मंजिला होने की जानकारी दी गई। आग बुझाने के बाद कूलिंग ऑपरेशन जारी है।

इसे भी पढ़ें

पटनाः इमारत में लगी आग, एक की मौत, कई झुलसे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं