कुरुक्षेत्र से खजुराहो जा रही ट्रेन में लगी आग, मची अफरा – तफरी [Fire broke out in the train going from Kurukshetra to Khajuraho, created chaos]

1 Min Read

भोपाल, एजेंसियां। मध्य प्रदेश के छतरपुर में बड़ा हादसा टल गया। यहां कुरुक्षेत्र से खजुराहो जा रही ट्रेन संख्या 11842 के एक कोच में आग लग गई।

आगजनी की घटना के बाद ट्रेन में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इस दौरान घबराए यात्रियों ने ट्रेन की चेन पुलिंग कर दी। ट्रेन को ईशानगर स्टेशन पर रोक दिया गया।

यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों की सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया। आगजनी के कारण ट्रेन अपने निर्धारित समय से एक घंटे की देरी से रवाना हुई। इस आगजनी में कोई जनहानि नहीं हुई है।

5 कोच में अचानक ही लगी आग

दरअसल कुरुक्षेत्र से खजुराहो जा रही गाड़ी संख्या 11842 के डी-5 कोच में ईशानगर स्टेशन के समीप अचानक आग लग गई। कोच से धुआं निकलते देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

आग को यात्रियों सहित स्टेशन मास्टरर ने देख लिया था। ट्रेन में सवार यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक लिया। ट्रेन के D5 कोच जनरल होने के कारण इसमें बड़ी संख्या में यात्री बैठे हुए थे। यात्रियों को ट्रेन से नीचे उतारा गया।

इसे भी पढ़ें

बागमती एक्सप्रेस की मालगाड़ी से टक्कर, 3 कोच में लगी आग

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं