दिल्ली से बिहार जा रही ट्रेन में लगी आग [Fire broke out in a train going from Delhi to Bihar]

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। आज शनिवार को दिल्ली से बिहार जा रही ट्रेन में अचानक से आग लग गई। आग लगने की खबर मिलते ही ट्रेन में मौजूद यात्रियों में अफरातफरी मच गई।

ट्रेन नई दिल्ली के आनंद विहार से बिहार के सीतामढ़ी जा रही थी। ट्रेन में आग लगने की खबर मिलते ही उसे आनन-फानन में गौतम स्थान स्टेशन पर रोका गया।

इसके बाद रेलवे कर्मियों ने अग्निशमन यंत्र की मदद से आग पर काबू पाया। इस दौरान ट्रेन की कई बोगियों के यात्री स्टेशन पर उतर गए।

ट्रेन की बोगी में लगी आग को बुझाकर उसे छपरा जंक्शन भेजा गया। ट्रेन के छपरा जंक्शन पहुंचने के बाद आरपीएफ और विद्युत विभाग की टीम ने मौके पर जाकर जांच की।

इस दौरान ट्रेन करीब 29 मिनट तक छपरा जंक्शन पर खड़ी रही। यह पूरी घटना बलिया-छपरा रेलखंड पर हुई।

कैसे लगी आग?

जानकारी के मुताबिक आनंद विहार से सीतामढ़ी जा रही स्पेशल ट्रेन संख्या 04022 (Sitamarhi Garib Rath Special) में गौतम स्थान के पास दो कोच जी-2 और जी-3 के बीच सर्किट बोर्ड में किसी तकनीकी कारण से आग लग गई। जिसे रेलकर्मियों ने अग्निशमन यंत्र की मदद से बुझा दिया।

आग लगने की घटना की विस्तृत जांच रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को भेजी जाएगी।

इसे भी पढ़ें

मुंबई में थमे लोकल ट्रेनों के पहिये

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं