नई दिल्ली, एजेंसियां। केंद्रीय गृह मंत्रालय के नार्थ ब्लॉक स्थित दफ्तर में आग लग गयी है। इसकी सूचना गृह मंत्री अमित शाह को दे दी गयी है।
जानकारी के मुताबिक आगलगी के समय वे दिल्ली में नहीं थे। वे चुनावी कार्यक्रमों में व्यस्त हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आग में दफ्तर के कंप्यूटर औऱ वहां रखे कई दस्तावेज जल गये है। माना जा रहा है कि आग शॉट सर्किट से लगी है। हालांकि पुलिस इसके कारणों की जांच में जुट गयी है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय के दफ्तर में लगी आग को बुझाने के लिए 7 दमकल गाड़ियों जुटी हैं। दोपहर बाद आग पर काबू पा लिया गया।
दो घंटे की कोशिश के बाद आग बुझाया जा सका। इस बीच दफ्तर में रखे कुछ कंप्यूटर, जेरोक्स मशीन और दस्तावेज के जल जाने की खबर है।
इस दौरान नार्थ ब्लाक के दफ्तरों में अफरा तफरी का माहौल रहा।
इसे भी पढ़ें
गोड्डा से दीपिका, चतरा से त्रिपाठी और धनबाद से अनुपमा को कांग्रेस का टिकट








