वडोदरा में सात मंजिला आवासीय इमारत में लगी आग, एक व्यक्ति की मौत [Fire breaks out in a seven-storey residential building in Vadodara, one person dies]

1 Min Read

वडोदरा, एजेंसियां। गुजरात के वडोदरा शहर में शनिवार सुबह सात मंजिला आवासीय इमारत में आग लग गई। हादसे में 43 वर्षीय एक व्यक्ति की झुलसने से मौत हो गई।

बापोड़ पुलिस थाने के निरीक्षक एमआर संगाडा ने बताया कि आग सुबह करीब साढ़े नौ बजे सयाजीपुरा इलाके में विनायक सोसायटी की इमारत की पांचवीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में लगी। आग लगने की वजह को शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, जांच अभी जारी है। इसके बाद ही सटीक कारणों का पता लग पाएगा।

पीड़ित की मौत नींद में ही हो गई होगी’

उन्होंने बताया कि पीड़ित किरण राणा का जला हुआ शव उस कमरे से बरामद किया गया। इसी कमरे में सबसे पहले आग लगी थी। सांगडा ने बताया कि शव बिस्तर पर मिला, जिससे लगता है

कि पीड़ित की मौत नींद में ही हो गई होगी। मृतक एक निजी फर्म में काम करता था और आग लगने के समय वह फ्लैट में अकेला था, क्योंकि उसकी पत्नी काम पर गई हुई थी।

इसे भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में घर में आग लगी, 3 बच्चों की मौत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं