दक्षिण दिल्ली के कोटला मुबारकपुर की एक इमारत में लगी आग, कोई हताहत नहीं

1 Min Read

नई दिल्ली : दक्षिण दिल्ली के कोटला मुबारकपुर इलाके में स्थित एक इमारत में शुक्रवार को आग लग गयी।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ”हमें शाम पांच बजकर 20 मिनट पर इमारत में आग की सूचना मिली थी।

दमकल की कुल आठ गाड़ियों को सेवा में लगाया गया। आग पर साढ़े छह बजे काबू पा लिया गया। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।”

इसे भी पढ़ें

बिल्डरों को समय पर भुगतान नहीं करने वाले ग्राहकों की शिकायत करनी चाहिए: दिल्ली रेरा प्रमुख

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं