महुआ मोइत्रा के खिलाफ FIR दर्ज [FIR registered against Mahua Moitra]

1 Min Read

NCW चेयरपर्सन को कहा था- वे अपने बॉस का पायजामा पकड़ने में व्यस्त हैं

कोलकाता, एजेंसियां। तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज की है।

महुआ पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय महिला आयोग की प्रमुख रेखा शर्मा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी।

इस टिप्पणी को लेकर रेखा शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने नए क्रिमिनल कानूनों के सेक्शन 79 (शब्दों, इशारों या हरकतों से महिला की अस्मिता का अपमान करना) के तहत FIR दर्ज की।

महुआ ने पोस्ट डिलीट की:

4 जुलाई को रेखा शर्मा हाथरस में हुई भगदड़ में घायल महिलाओं से मिलने पहुंची थीं। इस मुलाकात का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक व्यक्ति छतरी लेकर रेखा शर्मा के पीछे चल रहा था।

इसे लेकर महुआ मोइत्रा ने कहा कि रेखा अपने बॉस का पायजामा पकड़ने में व्यस्त हैं। हालांकि, बाद में महुआ ने पोस्ट डिलीट कर दी।

इसे भी पढ़ें

महुआ मोइत्रा के बयान पर भड़के बाबूलाल, बोले- ये झारखंड का अपमान

Share This Article
Exit mobile version