प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद के बेटे अली पर जेल से 10 लाख रुपये रंगदारी मांगने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एक बालू व्यापारी ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई है।
नैनी सेंट्रल जेल में बंद अली पर गुर्गों के माध्यम से रंगदारी वसूलने का आरोप लगा है। पुलिस ने अली सहित आठ लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। बालू व्यापारी अबू सईद ने पुलिस को बताया कि पुरामुफ्ती निवासी मुज्जसिर और असद ने रास्ते में रोककर 10 लाख रुपये देने के लिए धमकी दी।
उन्होंने कहा कि जेल से अली ने ये रकम मांगी है। जब उसे रुपये नहीं दिए तो मुजस्सिर, असद सहित कई अज्ञात लोगों ने उस पर हमला किया और सिर पर कट्टे से हमला करके 48 हज़ार रुपये छीन लिए।
इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। बता दें कि अली रंगदारी के एक मुकदमे में नैनी सेंट्रल जेल में बंद है। उस पर धमकी देकर वसूली की पांच एफआईआर दर्ज हैं।
इसे भी पढ़ें
