यौन उत्पीड़न मामले में प. बंगाल राजभवन के 4 कर्मियों पर FIR

1 Min Read

कोलकाता, एजेंसियां। पश्चिम बंगाल के गवर्नर आनंद बोस पर लगे यौन उत्पीड़न के मामले में कोलकाता पुलिस ने शनिवार को एक्शन लिया है।

कोलकाता पुलिस ने IPC की धारा 341 और 166 के तहत राजभवन के तीन कर्मचारियों एसएस राजपूत, कुसुम छेत्री और संत लाल के खिलाफ FIR दर्ज की है।

राजभवन में ही काम करने वाली शिकायतकर्ता महिला ने आरोप लगाया था कि घटना के बाद उसे स्टाफ ने पकड़ लिया था।

2 मई को उस पर चुप रहने के लिए दबाव डाला गया। पीड़ित इस मामले में पहले ही एक मजिस्ट्रेट के सामने धारा 164 के तहत बयान दर्ज करा चुकी है।

उसने राज्यपाल बोस पर छेड़छाड़ के आरोप लगाये हैं। इस मामले को लेकर राजभवन और कोलकाता पुलिस आमने सामने है।

इसे भी पढ़ें

UNLF-P के विद्रोहियों ने किया सरेंडर

Share This Article
Exit mobile version