नीति आयोग की बैठक में ममता के माइक बंद करने के आरोपों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दिया ये जवाब [Finance Minister Nirmala Sitharaman gave this answer to the allegations of Mamata switching off the mic in the NITI Aayog meeting]

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। ममता बनर्जी के आरोपों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि नीति आयोग की बैठक में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी शामिल हुई थीं।

हम सबने उनकी बातों को सुना। हर मुख्यमंत्री को तय समय दिया गया था। हर टेबल पर लगी स्क्रीन पर वह समय दिख रहा था। वहीं ममता बनर्जी द्वारा मीडिया को माइक बंद वाले बयान पर कहा कि यह पूरी तरह से झूठ है।

बता दें कि नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की 9वीं बैठक शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में दिल्ली में हुई। जिसमें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया गया और बीच में ही माइक बंद कर दिया गया। केंद्र सरकार ने ममता के दावों को खारिज कर दिया है।

इसे भी पढ़ें

नीति आयोग की बैठक बीच में छोड़कर क्यों निकल गईं ममता बनर्जी

Share This Article
Exit mobile version