वित्त आयोग ने युवा पेशेवरों, सलाहकारों से आवेदन आमंत्रित किए

1 Min Read

नयी दिल्ली, एजेंसियां : सोलहवें वित्त आयोग ने शुक्रवार को कहा कि उसने अनुबंध के आधार पर युवा पेशेवरों और सलाहकारों से आवेदन आमंत्रित किये हैं।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सोलहवें वित्त आयोग ने इसके लिए अपनी वेबसाइट पर योग्यता, नियम एवं शर्तें, पारिश्रमिक और आवेदन पत्र अपलोड कर दिया है।

बयान के मुताबिक आयोग में अनुबंध के आधार पर युवा पेशेवर और सलाहकार के रूप में नियुक्त होने के इच्छुक आवेदक अपना आवेदन दिये गये ई-मेल आईडी पर भेज सकते हैं।

इसे भी पढ़ें

भारतीय रियल एस्टेट का आकार पिछले नौ साल में 73 प्रतिशत बढ़कर 482 अरब डॉलर परः रिपोर्ट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं