नई दिल्ली। आज यानी 9 जून को नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। शपथ ग्रहण समारोह में राजनेताओं के अलावा फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने भी शिरकत ली।
शपथ ग्रहण समारोह में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ साउथ सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार कहे जाने वाले रजनीकांत, अक्षय कुमार, विक्रांत मेसी, राजकुमार हिरानी, रवीना टंडन, अनुपम खेर भी मौजूद रहे।
समारोह से इन सितारों के कई फोटोज और वीडियोज सामने आए हैं। एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें शाहरुख और अक्षय एक साथ नजर आ रहे हैं। दोनों एक दूसरे से गले मिलते दिख रहे हैं।
शपथ समारोह से पहले अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था और उन्होंने जानकारी दी थी कि वो इस समारोह में शामिल होने वाले हैं।
उन्होंने लिखा था – भारत का एक नागरिक होने के नाते ये मेरा शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने का तीसरा अवसर होगा।
ये तो खास है ही, परंतु उससे बड़ी और खास बात ये है कि तीनों बार प्रधानमंत्री सेम टू सेम हैं। आज शाम डायलॉग भी सेम ही होगा! मैं नरेंद्र दामोदरदास मोदी जय हो! जय हिन्द ।
शपथ ग्रहण समारोह 7 बजकर 15 मिनट पर हुआ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई।
इससे पहले वो साल 2014 और 2019 में भारत के प्रधानमंत्री बने थे।
इसे भी पढ़ें



















