प. सिंहभूम डायन बिसाही के नाम पर 3 लोगों की हत्या [Fifth note of musical scale. Singhbhum 3 people murdered in the name of witchcraft]

2 Min Read

नग्न अवस्था में मिली तीनों लाश

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला के बंदगांव प्रखंड के टेबो थानाक्षेत्र अंतर्गत एक गांव में 3 लोगों की हत्या हुई है। मृतकों में एक बुजुर्ग दंपती और उनकी 24 वर्षीय बेटी शामिल है। तीनों की डायन बिसाही के शक में हत्या की गई है। ग्रामीणों ने तीनों का शव जंगल में देखा। इसलके बाद पुलिस को सूचना दी गई। तीनों शव नग्न अवस्था में था। सभी के शरीर पर धारदार हथियार से वार करने के निशान मिले हैं।

परिजनों ने लगाया ये आरोपः

दंपती के परिजन ने शक जाहिर करते हुए कहा है कि तीनों की डायन बिसाही के आरोप में हत्या की गई है। क्योंकि इस क्षेत्र में अंधविश्वास को लेकर कई बार हत्याएं हो चुकी हैं। ग्रामीणों ने बताया कि 10 अक्टूबर की रात को अज्ञात हमलावरों ने तीनों को घर से निकाला। इसके बाद उनकी निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद शव को घने जंगल में ले जाकर फेंक दिया था।

जंगल लकड़ी चुने गए कुछ लोगों ने तीनों शव को दिखा। टेबो थाना प्रभारी विक्रांत कुमार मुंडा ने बताया कि ये डायन बिसाही का मामला है कि नहीं यह जांच का विषय है। इस संबंध में अनुसंधान करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पुलिस के द्वारा जल्द ही मामले का उद्भेन किया जाएगा।

पुलिस कर रही मामले की जांचः

घटनास्थल अति नक्सल प्रभावित होने के कारण पुलिस शनिवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच घटनास्थल पहुंचकर तीनों शव को जब्त किया। जब पुलिस घटनास्थल से शव बरामद करने के दौरान तीनों शव पूरी तरह से नग्न अवस्था में था।

दोनों महिला का शव के ऊपर एक भी कपड़ा नहीं था। शव के सिर और गर्दन में धारदार हथियार से काटे जाने का निशान पाया गया। पुलिस ने तीनों शवों जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें

पश्चिमी सिंहभूम में रोड से 15 फीट नीचे गिरी गाड़ी, 10 मजदूर घायल, 4 गंभीर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं