सलमान के घर पर फायरिंग मामले में पांचवी गिरफ्तारी

1 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुए फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने मंगलवार को एक और शख्स को गिरफ्तार किया है।

इस 5वें आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है, जिसका नाम मोहम्मद रफीक चौधरी है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक चौधरी ने इस मामले में गिरफ्तार दो शूटरों सागर पाल और विक्की गुप्ता को पैसे जुटाने और सलमान के घर की रेकी करने में मदद की थी।

क्राइम ब्रांच की टीम आरोपियों को राजस्थान से मुंबई लेकर आ रही है। यहां आरोपियों को किला कोर्ट में पेश किया जाएगा जहां पुलिस 5 दिन की कस्टडी की मांग कर सकती है।

यह इस मामले में क्राइम ब्रांच की तरफ से की गई पांचवी गिरफ्तारी है।

बता दें कि 14 अप्रैल को सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने सुबह 5 बजे फायरिंग की गई थी।

दो बाइक से आए हमलावरों ने 4 राउंड फायर किए थे। जिस वक्त फायरिंग हुई, उस वक्त सलमान अपने घर में ही थे।

इसे भी पढ़ें

लोस चुनाव थर्ड फेज-वोटिंग जारी, 12 बजे तक 26.67 प्रतिशत मतदान

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं