कच्छ में घर खाली कराए गए, 75kmph की रफ्तार से हवा चलेगी
मुंबई, एजेंसियां। अरब सागर में 48 साल बाद अगस्त में चक्रवाती तूफान की आशंका जताई गई है।
मौसम विभाग ने शुक्रवार सुबह कहा- गुजरात के करीब अरब सागर में यह तूफान 12 घंटे में देखने को मिल सकता है।
सबसे ज्यादा कच्छ में दिखेगा असर
तूफान का सबसे ज्यादा असर गुजरात के कच्छ में दिखेगा। यहां 65 से 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।
तूफान के चलते राजकोट, जामनगर, पोरबंदर, जूनागढ़, द्वारका में भी भारी बारिश का अलर्ट है।
घर खाली कराये गये, स्कूल कॉलेज बंद
कच्छ और राजकोट में स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। कच्छ में कच्चे मकानों में रह रहे लोगों को घर खाली करने का आदेश दिया है। कलेक्टर ने कहा है कि जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकले।
गुजरात में 1 हफ्ते से जारी बारिश के कारण बाढ़ के हालात बने हुए हैं। यहां 4 दिन में 32 लोगों की जान गई है। NDRF-SDRF के बाद सेना को भी तैनात किया गया है।
इसे भी पढ़ें
गुजरात में बाढ़, 17 हजार लोगों का रेस्क्यू, प्राइमरी स्कूलों की छुट्टी









