फास्टैग की छुट्टी, जानें क्या है नई व्यवस्था

2 Min Read

नई दिल्ली। भारत में अब फास्टैग की छुट्टी होने जा रही है। अब हाइवे पर चढ़ते ही वाहन का टोल टैक्स कट जायेगा।

फास्टैग और टोल प्लाजा को लेकर भारत में नियम बदलने जा रहे हैं। कुछ समय पहले भारत में टोल प्लाजा पर कैश देकर गाड़ी की एंट्री करवानी होती थी, लेकिन इसके बाद फास्टैग की एंट्री हुई और टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी लंबी लाइनों से लोगों को राहत मिली, लेकिन अब सैटेलाइट टोल आने वाला है। इसकी मदद से गाड़ियों को ज्यादा रफ्तार मिलेगी।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में सैटेलाइट टोल की घोषणा की है। अब सबके मन में सवाल है कि आखिर नई व्यवस्था क्या होगी।

तो बता दें कि सैटेलाइट बेस्ड टोल सिस्टम की मदद से आपकी गाड़ी जैसे ही रोड पर आएगी तो खुद ही टोल कट जाएगा और आपको अलग से कुछ देने की जरूरत नहीं है। यानी पैसे सीधा आपके बैंक अकाउंट से कटेंगे।

सरकार इसके लिए GNSS बेस्ड टोलिंग सिस्टम का इस्तेमाल करने जा रही है। ये फिजिकल फास्टैग को रिमूव कर देगा और आपको हाईवे पर बिल्कुल अलग एक्सपीरियंस होने वाला है।

GNSS टोलिंग सिस्टम एक वर्चुअल सिस्टम है जो गाड़ी के नंबर की पहचान करेगा और वाहन के मालिक के बैंक अकाउंट से कनेक्ट हो जाएगा। इसके लिए आपको कहीं पर भी रुकने की जरूरत नहीं है।

एक प्रकार का वर्चुअल टोल बनाया जाएगा और यहां पर गैन्ट्रीज को इंस्टॉल किया जाएगा। इससे होते हुए जैसे ही गाड़ी गुजरेगी तो खुद ही टोल कट जाएगा।

यही वजह है कि किसी के लिए भी वाहन को ट्रैक करना काफी आसान हो जाएगा। हालांकि ये सिस्टम कई देशों में पहले ही चालू है। इसमें दुबई, जर्मनी और रूस शामिल है।

इसे भी पढ़ें

शराब नीति मामले में केजरीवाल के मंत्री से ईडी कर रही पूछताछ

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं