कल रेल रोकेंगे किसान,आंदोलन में महिलाओं की भी एंट्री

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। किसान आंदोलन में अब महिलाओं की भी एंट्री होगी। कल किसान देशभर में रेल रोकेंगे।

इसे लेकर शभूं और अखौनी बॉर्डर पर किसानों का जमावड़ा शुरू हो गया है। वहीं, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से लगी दिल्ली सीमा पर आंदोलनकारी किसानों का जमावड़ा जस का तस है।

किसानों ने 14 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में महपंचायत की घोषणा की है। इसमें संयुक्त किसान मोर्चा और राष्ट्रीय किसान मजदूर मोर्चा सरीखे संगठन के नेता शामिल होंगे।

आंदोलनकारी किसानों ने इसे किसान-मजदूर महापंचायत का नाम दिया है।

कल के रेल रोको आंदोलन के मद्देनजर केंद्र के साथ दो राज्यों की पुलिस ने भी तैयारी शुरू कर दी है। अंबाला और शंभू बॉर्ड़र के आसपास धारा 144 लागू कर दी गयी है।

इधर, किसान नेता सरवन पंढ़ेर ने सरकार के उस बयान की आलोचना की है, जिसमें कहा गया है कि आंदोलन में सिर्फ पंजाब के किसानों की भागीदारी है।

सरवन पंढेर ने कहा है कि आंदोलन में महिलाओं की भी एंट्री हो गयी है। साथ ही इसमें पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसानों के साथ केरल एवं अन्य कुछ दक्षिण राज्यों के किसान भी हिस्सा लेंगे।

उन्होंने कहा कि हम सरकार के साथ किसी तरह का टकराव नहीं चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें 

साल की पहली लोक अदालत का आयोजन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं