आज कूच करेंगे किसान, दिल्ली में धारा 144 लागू

2 Min Read

नई दिल्ली। प्रदर्शनकारी किसान आज दिल्ली कूच करेंगे। किसान पंजाब औऱ हरियाणा के बॉर्डर पर जमा होने लगे हैं।

इसे देखते हुए दिल्ली में धारा 144 लागू कर दी गयी है। पुलिस ने कहा है कि हम दिल्ली के किसी भी स्थान पर कोई जमावड़ा नहीं लगने देंगे।

बता दें कि आंदोलनकारी किसान दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रदर्शन करने और 14 मार्च को वहां महापंचायत करने की घोषणा पहले ही कर चुके हैं।

इस घोषणा के बाद दिल्ली और केंद्र सरकार चौकस हो गयी है। पुलिस अधिकारी सुरक्षा बलों के साथ दिल्ली से लगी सीमाओं पर बीती रात से कैंप किये हुए हैं।

खनौरी और शंभू बॉर्डर पर बैरिकेडिंग के कारण ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती जा रही है।

आंदोलन में शामिल संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा है कि 14 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में महापंचायत के पहले 10 मार्च को देशव्यापी रेल रोको आंदोलन किया जायेगा।

रेल चक्का कार्यक्रम आधे दिन का होगा। वहीं, राष्ट्रीय किसान मजदूर के नेताओं ने कहा है कि हम शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन को आगे बढ़ाना चाहते हैं।

सरकार के साथ टकराव का हमारा कोई इरादा नहीं है। लेकिन अगर सरकार सख्ती बरतती है तो हम अपनी रणनीति बदलने पर विचार कर सकते हैं।

बता दें कि अकेले संयुक्त मोर्चा में ही कम से कम 500 छोटे बड़े किसान संगठन शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें 

छात्राओं की शिकायत पर RU सख्त, अब प्लेसमेंट के लिए आने वाली कंपनियों की पहले होगी पड़ताल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं