शंभू बॉर्डर पर बैठे किसान 6 दिसंबर को दिल्ली कूच करेंगे [Farmers sitting on Shambhu border will march to Delhi on 6 December ]

2 Min Read

ट्रैक्टर-ट्रॉली नहीं जाएगी

जालंधर, एजेंसियां। हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर धरने पर बैठे किसान 6 दिसंबर को दिल्ली के लिए कूच करेंगे। चंडीगढ़ में सोमवार को हुई किसानों की मीटिंग में फिर से दिल्ली जाने का फैसला लिया गया।

बैठक में किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि शंभू बॉर्डर से ही दिल्ली रवाना होंगे। पंधेर का कहना है कि 9 महीने से किसान चुप बैठे हैं, लेकिन सरकारों की ओर से हमारी उपेक्षा की जा रही है। इस कारण दिल्ली जाने का फैसला लिया है।

प्रदर्शन के लिए जगह मांगीः

किसान इस बार अपने साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली नहीं ले जाएंगे, लेकिन समूह में जाएंगे। पंधेर ने सरकार से मांग की कि उन्हें प्रदर्शन के लिए जगह मुहैया कराई जाए।

जंतर-मंतर और रामलीला ग्राउंड में जगह मांगीः

किसान नेता पंधेर ने कहा है कि सरकार के पास 6 दिसंबर तक का समय है। अगर सरकार हमारी मांगें पूरी नहीं करती तो किसान पीछे नहीं हटेंगे। जत्थों के साथ दिल्ली कूच करेंगे। अगर आगे कोई रणनीति बनेगी तो मीडिया में बताएंगे।

इसे भी पढ़ें

शंभू बॉर्डर अभी नहीं खुलेगा, SC ने कमेटी बनाई, ट्रैक्टर हटाने के लिए किसानों से बात करेगी [Shambhu border will not open yet, SC forms committee, will talk to farmers to remove tractors]

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं