नई दिल्ली। पंजाब के किसानों के दिल्ली कूच का आज चौथा दिन है। शुक्रवार को एक बार फिर शंभु बॉर्डर पर हंगामा हुआ है।
पुलिस ने हंगामा कर रहे किसानों पर आंसू गैस के गोले दागे हैं। इससे बॉर्डर पर भगदड़ मच गई है। इधर, संयुक्त किसान मोर्चा और मजदूर संघ ने आज ग्रामीण भारत बंद बुलाया है।
गांवों में दुकानें बंद करने और किसानों के खेतों में काम न करने की अपील की गई है। हरियाणा, पंजाब और हिमाचल में बाजार बंद हैं।
रोडवेज की बसें नहीं चल रही हैं। राजस्थान में हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बंद का असर है।
इस बीच शुक्रवार को आंदोलनकारी किसानों ने पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की। किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने उनपर आंसू गैस के गोले दागे।
पुलिस ने ड्रोन के जरिए आसमान से आंसू गैस के गोले बरसाए। इस समय शंभू बॉर्डर पर हालात गंभीर बने हुए हैं। पुलिस ने कई किसानों को हिरासत में भी लिया है।
पुलिस किसानों को रोकने की कोशिश कर रही है, लेकिन इसके बाद भी किसान आगे बढ़ रहे हैं। किसानों को यहां से हटाने के लिए पुलिस अनाउंसमेंट कर रही है।
लेकिन किसानों को इस दौरानआगे जाने के लिए सुरक्षा कर्मियों के साथ उलझते हुए देखा गया।
अनाउंसमेंट द्वारा पुलिस बार-बार वहां खड़े लोगों को ये बता रही है कि यहां धारा 144 लगी हुई है। कृपया यहां इकट्ठे न हों, वर्ना आपके खिलाफ करवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़ें








