ट्रैक्टर लेकर निकले किसान, दिल्ली बॉर्डर सील

2 Min Read

नई दिल्ली। किसान आंदोलन और आक्रामक हो गया है। किसान अब ट्रैक्टर मार्च लेकर निकले हैं। इसे लेकर पूरे दिल्ली बॉर्डर को सील कर दिया गया है।

आंदोलन में शामिल संगठनों ने आज ट्रैक्टर मार्च का एलान किया है। दिल्ली के सभी बॉर्डर पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

दिल्ली की सभी सीमाएं लगभग पुलिस छावनी में तब्दील कर दी गयी हैं। इधर, संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजूदर मोर्चा के नेताओं ने कहा है कि वे दिल्ली कूच नहीं करेंगे, लेकिन उत्तराखंड के भूरा खेड़ी चेकपोस्ट से लेकर गाजीपुर सीमा तक ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे।

इस दौरान ट्रैफिक को बाधित नहीं किया जायेगा। वहीं, भारतीय किसान यूनियन के नेता नरेश टिकैत ने कहा है कि वे शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं।

दिल्ली से लगे नोएडा में आंदोलन में शामिल किसानों ने आज ट्रैक्टर मार्च निकाला। इसे देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस और सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

दिल्ली पुलिस ने कहा है कि किसान अगर नोएडा के रास्ते से दिल्ली में प्रवेश की कोशिश करेंगे तो उन्हें रोका जायेगा।

दिल्ली पुलिस ने इसके लिए सुरक्षा बलों को अलर्ट मोड पर रखा है। वहीं गाजियाबाद में किसान मोदीनगर, मुरादनगर और दुहाई में हाईवे पर ट्रैक्टर लेकर निकले हैं।

किसान नेता सरवन पंढेर ने कहा है कि चुनावी आचार संहिता के बीच भी किसान आंदोलन को जारी रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि किसान एमएसपी से कम किसी शर्त पर आंदोलन को वापस नहीं लेंगे।

इसे भी पढ़ें

फिलिस्तीन में PM समेत पूरे मंत्रिमंडल का इस्तीफा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं