मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन का निधन [Famous tabla player Zakir Hussain passes away]

2 Min Read

73 साल की आयु में ली अंतिम सांस

मुंबई, एजेंसियां। मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन का 73 साल की आयु में निधन हो गया है। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

वे पिछले कई सालों से हार्ट से जुड़ी बीमारी से परेशान थे। करीब 2 साल पहले उन्हें हार्ट में ब्लॉकेज की वजह से स्टेंट भी लगाया गया था। उनके निधन से पूरी दुनिया में शोक की लहर है।

मशहूर तबला वादक अल्ला रखा खां के पुत्र थेः

जाकिर हुसैन के पिता दिवगंत मशहूर तबला वादक अल्ला रखा खां थे। उन्होंने कई देसी और विदेशी फिल्मों में भी संगीत दिया और फिल्मों के लिए तबला वादन किया।

जाकिर हुसैन ने बेहद कम उम्र में ही तबला सीखना शुरू किया था। उन्होंने इसकी प्रैक्टिस 7 साल की उम्र में की थी और 12 साल की उम्र से ही उन्होंने देश भर में परफॉर्मेंस देनी शुरू कर दी थी।

1988 में मिला था पद्मश्रीः

जाकिर हुसैन को कई अवॉर्ड्स से नवाजा जा चुका है। उन्हें भारत सरकार ने 1988 में पद्मश्री दिया था। इसके बाद साल 2002 में उन्हें पद्मभूषण भी दिया गया। साल 2023 में पद्मविभूषण जैसे सर्वोच्च पुरस्कारों से भी उन्हें नवाजा जा चुका है।

बता दें कि जाकिर हुसैन को साल 1990 में संगीत का सर्वोच्च सम्मान यानी ‘संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार’ भी दिया जा चुका है। जाकिर हुसैन को 4 बार ग्रैमी अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

इसे भी पढ़ें

पद्मभूषण शारदा सिन्हा की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली एम्स में भर्ती

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं