मशहूर शेफ कुणाल अपनी पत्नी से होंगे अलग!

1 Min Read

नई दिल्ली : मशहूर शेफ कुणाल अपनी पत्नी से अलग होने जा रहे हैं। पत्नी की क्रूरता को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में उनके द्वारा दायर तलाक की अर्जी को कोर्ट ने मंजूर कर लिया है।

कोर्ट ने पत्नी की क्रूरता के आधार पर उनकी याचिका मंजूर की। हालांकि कुणाल की पत्नी ने क्रूरता के व्यवहार को गलत बताते हुए कोर्ट में अपने बचाव में कहा कि “परिवार और पति के लिए मैंने अपने करियर से समझौता किया है।

मेरे ससुराल वाले मुझे नियमित रूप से ताना देते थे और नौकरी करने के लिए कहते थे। लेकिन कोर्ट ने कुणाल की पत्नी की एक नहीं सुनी और तलाक की अर्जी को मंजूरी दे दी।

इसे भी पढ़ें

सीबीआई की टीम ने परियोजना के डिस्पैच ऑफिसर सुधांशु शर्मा को किया गिरफ्तार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं