दरभंगा। बिहार के दरभंगा में एक फर्जी इंस्पेक्टर धराया है। यह नगर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर चौक पर नकली दरोगा बनकर वाहन चालकों से अवैध वसूली कर रहा था।
पुलिस के अनुसार यह पिछले एक माह से अवैध वसूली कर रहा था। गिरफ्तार फर्जी पुलिसकर्मी जगदीशपुर गांव का रहने वाला है।
इसका नाम अशोक कुमार साहू है। इसके पिता का नाम विजय कुमार साहू है। गिरफ्तारी के बाद उसने पुलिस को बताया कि तीन बार वह पुलिस नियुक्ति परीक्षा में फेल हो चुका है।
दरोगा परीक्षा के लिए वह काफी दिनों से तैयारी कर रहा था। पर उसे सफलता नहीं मिल पाई। तीनों बार परीक्षा में वह असफल रहा।
इसके बाद ही उसने फर्जी पुलिसवाला बनने की ठान ली। सदर डीएसपी अमित कुमार के अनुसार गिरफ्तार नकली दरोगा के पास से एक आई कार्ड और कई कागजात मिले हैं।
पिछले एक माह से वह अवैध वाहन चालको से यातायात के नाम पर अवैध वसूली कर रहा था। आसपास पुलिस वाहनों के गुजरने पर वह किसी दुकान में छिप जाया करता था।
उसने अवैध रूप से पुलिस की वर्दी भी सिलवा रखी थी।
इसे भी पढ़ें
भारत, यूनान ने प्रवासन और गतिशीलता समझौते को मजबूत करने पर सहमति जताई








