मसाले बनाने वाली कंपनियों की फैक्ट्रियों का होगा इंस्पेक्शन

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत के फूड सेफ्टी रेगुलेटर ने MDH और ऐवरेस्ट समेत सभी मसाला मिक्स बनाने वाली कंपनियों के प्रोडक्ट्स की टेस्टिंग और जांच के आदेश दिए हैं।

रेगुलेटर ने कहा कि इस सेक्टर में जांच का दायरा बढ़ाया गया है, क्योंकि ग्लोबल रेगुलेटर्स दो पॉपुलर लोकल ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स में पेस्टिसाइड एथिलीन ऑक्साइड की जांच कर रहे हैं।

फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी FSSAI ने अब अधिकारियों को लोकल और विदेशी बिक्री के लिए करी पाउडर और मिक्स्ड मसाला ब्लेंड्स बनाने वाली कंपनियों पर नजर रखने को कहा है।

सभी मसाला पाउडर बनाने वाली कंपनियों की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स का इंस्पेक्शन, सैंपलिंग और टेस्टिंग करने का भी आदेश दिया।

सैंपल में लिए गए हर प्रोडक्ट की क्वालिटी और सेफ्टी पैरामीटर्स के कंप्लायंस यानी अनुपालन के लिए एनालिसिस किया जाएगा।

सभी कंपनियों के प्रोडक्ट्स में एथिलीन ऑक्साइड की प्रेजेंस की भी जांच की जाएगी।
इसका इस्तेमाल भारत में बैन है और टेस्टिंग पूरी होने के बाद उचित कार्रवाई शुरू की जाएगी।
मालदीव, सिंगापुर और हॉन्गकॉन्ग ने एवरेस्ट-MDH मसालों की बिक्री पर रोक लगाई।

इसे भी पढ़ें

डॉ. पूर्णिमा देवी बर्मन को ‘ग्रीन ऑस्कर’ मिला

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं