पटना। बिहार में अभी भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी से राहत के लिए 20 से 24 मई के बीच अधिकांश जिलों में लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिलने की उम्मीद है।
साथ ही, कुछ जगहों पर तापमान में तीन डिग्री तक गिरावट भी हो सकती है।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक रविवार को दक्षिण-पश्चिम व दक्षिण-मध्य भागों के एक या दो स्थानों पर हिट वेव की संभावना है।
तो वहीं, पटना, शेखपुरा, नालंदा, नवादा, औरंगाबाद, रोहतास, भोजपुर, बक्सर, अरवल और कैमूर में रात गर्म होने की संभावना है।
उत्तर भाग के जिलों में एक दो स्थानों पर वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना है।
वहीं, शनिवार को अरवल, नालंदा, नवादा, बांका, भोजपुर, जमुई और शेखपुरा में हिट वेव का असर रहा है।
अरवल में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक सोमवार से राज्य के लगभग जिलों के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।
शनिवार को 18 जिलों में 40 डिग्री पार रहा तापमान
पटना में 41.7, गया में 41.7, सारण में 40.3, अररिया में 40.2, रोहतास में 41.6, शेखपुरा में 43.4, जमुई में 41.9, बक्सर में 40.4, भोजपुर में 43.3, वैशाली में 42.3, औरंगाबाद में 42, खगड़िया में 40.5, बांका में 41.3, नवादा में 42, सीवान में 40, सासाराम में 42.9 और मुंगेर 40.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा।
ऐसे में लोगों को दिन भर भीषण गर्मी और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ा। बाकी सात जिलों में अधिकतम तापमान 40 के करीब रहा है।
इसे भी पढ़ें









