आंध्र प्रदेश में एक्स-बॉयफ्रेंड ने लड़की को आग लगाई, 80% तक जली [Ex-boyfriend sets girl on fire in Andhra Pradesh, 80% burnt]

1 Min Read

11वीं क्लास की छात्रा अस्पताल में भर्ती

हैदराबाद, एजेंसियां। आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले में एक युवक ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को आग लगा दी। पीड़ित लड़की 11वीं क्लास की स्टूडेंट है, जो 80% तक जल गई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम विग्नेश है, वह पीड़ित को बचपन से जानता था। शनिवार को दोनों मिले और उनके बीच कोई विवाद हुआ। इसके बाद विग्नेश ने लड़की को आग के हवाले कर दिया।

इसे भी पढ़ें

आंध्र प्रदेश में गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम में हिडन कैमरा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं