6 राज्यों की 8 लोकसभा सीटों की EVM चेक होंगी [EVMs will be checked for 8 Lok Sabha seats in 6 states]

2 Min Read

इनमें भाजपा ने 3, कांग्रेस ने 2 सीटें जीतीं

नई दिल्ली, एजेंसियां। चुनाव आयोग ने 6 राज्यों की 8 लोकसभा सीटों पर EVM में गड़बड़ी की जांच के आदेश दिए हैं। इन सीटों के 92 पोलिंग स्टेशन पर इस्तेमाल हुई EVM की जांच होगी।

इनमें हरियाणा-तमिलनाडु की दो-दो सीटें शामिल हैं। वहीं छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की एक-एक सीट है।

8 सीटों में से भाजपा को 3 और कांग्रेस को 2 सीटों पर जीत मिली है। वहीं, 3 सीटें अन्य पार्टियों के खाते में गईं।

इन राज्यों में भी जांच के आदेश

इसके अलावा आयोग ने आंध्र प्रदेश और ओडिशा की 3 विधानसभा सीटों की EVM की भी जांच के आदेश दिए हैं।

आयोग यहां के 26 पोलिंग स्टेशन पर EVM में गड़बड़ी की जांच करेगा।

पहली बार EVM चेक कराने की सुविधा

यह पहली बार है जब चुनाव आयोग (ECI) ने EVM चेक कराने की सुविधा दी है। ECI ने 1 जून को इससे जुड़ी गाइडलाइन जारी की थी।

रिजल्ट आने के 7 दिन के भीतर सेकेंड पोजिशन वाला उम्मीदवार, EVM चेक कराने के लिए आवेदन कर सकता है। एक EVM चेक कराने के लिए 50 हजार रुपए फीस देनी होगी।

ईवीएम फिर बना मुद्दा, बहस शुरू

Share This Article
Exit mobile version