नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की तुलना ‘जहर’ से करते हुए कहा कि लोकतंत्र एवं संविधान को बचाने लिए सभी को मिलकर भाजपा को पराजित करना होगा।
खरगे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर ‘तानाशाही’ के विचार में विश्वास करने का आरोप लगाया और दावा किया कि जब तक प्रधानमंत्री मोदी तथा उनकी विचारधारा को सत्ता से नहीं हटाया जाएगा, तब तक देश में सुख और समृद्धि नहीं आ सकती।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए खड़गे ने कहा, “इस चुनाव में कोई बराबरी का मौका नहीं है।
पीएम मोदी ने जमीन खोद दी है और विपक्ष से वहां क्रिकेट खेलने के लिए कह रहे हैं।”
उन्होंने कहा कि उन्होंने हाल ही में एक बैठक में भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा से कहा था कि यह चुनाव “निष्पक्ष नहीं” है क्योंकि कांग्रेस का धन पहले ही “चोरी” हो चुका है।
इसे भी पढ़ें
दिल्ली: विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की रैली में बड़ी संख्या में शामिल हुए ‘आप’ कार्यकर्ता








