इंदौर, एजेंसियां। इंदौर हाईकोर्ट की डबल बैंच ने कांग्रेस के वैकल्पिक प्रत्याशी मोती सिंह पटेल की अपील शनिवार को खारिज कर दी है।
कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी रहे अक्षय कांति बम की नाम वापसी के बाद मोती सिंह ने कांग्रेस की ओर से उम्मीदवारी की अपील की थी।
जस्टिस एस.ए. धर्माधिकारी की खंडपीठ में शुक्रवार दोपहर पटेल की अपील पर सुनवाई हुई थी। जिसके बाद फैसला सुरक्षित रख लिया गया था।
बता दें कि हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने 30 अप्रैल को पटेल की याचिका खारिज की थी। इसी के खिलाफ उन्होंने अपील की गई थी।
अब कांग्रेस ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं। संभवत: 5 मई तक अपील दायर करा दी जाएगी।
मोती सिंह पटेल के वकील विभोर खंडेलवाल ने हाईकोर्ट डबल बैंच से अपील खारिज होने की पुष्टि की है। उन्होंने फैसले की कॉपी के आधार पर सुप्रीम कोर्ट में अपील की बात भी कही।
इसे भी पढ़ें









