Entertainment: एकता कपूर ने किया ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ का ऐलान, ‘तुलसी’ की वापसी’ [Ekta Kapoor announced ‘Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2’, ‘Tulsi’ is back’]

2 Min Read

Entertainment:

नई दिल्ली, एजेंसियां। एकता कपूर ने अपने हिट शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के नए सीज़न की पुष्टि कर दी है। शो के पुनः लॉन्च के साथ ही यह भी स्पष्ट हो गया है कि स्मृति ईरानी एक बार फिर ‘तुलसी विरानी’ के किरदार में नजर आएंगी। इस शो ने भारतीय टेलीविजन की दुनिया में क्रांति ला दी थी, और इसकी लोकप्रियता को देखते हुए एकता कपूर ने इसकी वापसी का ऐलान किया।

एकता कपूर ने बताया कि ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ का दूसरा सीज़न 150 एपिसोड लंबा होगा, जो पहली बार इस शो को 2000 एपिसोड तक पहुंचाने में मदद करेगा। उन्होंने कहा, “हमारे दर्शकों का प्यार ही इस शो को इतनी लंबी उम्र तक ले आया। हम इसे अब एक बार फिर से 2000 एपिसोड तक पहुंचाना चाहते हैं।”

Entertainment: क्या पुरानी तुलसी विरानी हो रहीं वापसी

स्मृति ईरानी की ‘तुलसी विरानी’ के किरदार की वापसी के बारे में एकता कपूर ने कहा, “हम पॉलिटिक्स को एंटरटेनमेंट में लाएंगे, और एक पॉलिटिशियन को एंटरटेनमेंट में लाने की बात कर रहे हैं।” इस बयान से साफ है कि स्मृति ईरानी को पॉलिटिकल एंगल में भी एक नया रूप देखने को मिलेगा।

Entertainment: कौन बनेंगे नए मिहिर?

शो के अन्य चरित्रों को लेकर भी हो रही है चर्चा, खासकर ‘मिहिर विरानी’ के किरदार को लेकर, जिसे पहले अमर उपाध्याय ने निभाया था। हालांकि, एकता ने इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है कि ‘मिहिर’ का किरदार कौन निभाएगा, लेकिन सूत्रों के मुताबिक हितेन तेजवानी, अमर उपाध्याय और रोनित रॉय से इस भूमिका को लेकर बातचीत हो रही है।

यह शो अपने पहले सीज़न में भारतीय टेलीविजन पर सबसे लंबे समय तक चलने वाला शो था, और इसके आगामी सीज़न का भी दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

इसे भी पढ़ें

एकता कपूर के नए शो में हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी का रोमांस, प्रोमो रिलीज

Share This Article
Exit mobile version