England tour: इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल बने कप्तान [Team India announced for England tour, Shubman Gill becomes captain]

3 Min Read

England tour:

मुंबई, एजेंसियां। इंग्लैंड दौरे को लेकर BCCI की चयन समिति ने भारतीय टेस्ट टीम के खिलाड़ियों पर मुहर लगा दी। उन्होंने टीम के नए कप्तान और उप-कप्तान का चुनाव भी कर लिया है। रोहित शर्मा के रिटायरमेंट के बाद खाली हुई जगह पर शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया है। BCCI के इस ऐलान से कई तरह की अफवाहों पर रोक लग गई है।

टेस्ट टीम की कप्तानी को लेकर कई खिलाड़ियों के नाम आगे चल रहे थे, लेकिन बीसीसीआई ने पर अपना भरोसा जताया है, वहीं टीम का उपकप्तान रिषभ पंत को बनाया गया है. भारत इंग्लैंड टूर के कुछ ही दिनों पहले भारत के दो वरिष्ठ खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया।

अनुभवी खिलाड़ियों का विकल्प ढूंढना भी एक चुनौती थी, ऐसे में संयोजन का ख्याल रखते हुए बीसीसीआई ने इंडियन टीम का चुनाव किया है. चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर ने टीम का ऐलान मुंबई में प्रेस कांफ्रेस के जरिए भारत के 18 सदस्यीय दल का भी ऐलान कर दिया. आईपीएल 2025 में आए व्यवधान की वजह से हुई देरी और महीने भर इस मुद्दे पर माथापची करने के बाद अब युवा भारतीय टीम का दल तैयार किया है, जो भारत के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र के लिए तैयार होगी।

England tour: टेस्ट सीरीज के सभी खिलाड़ियों का स्क्वॉड

BCCI ने टीम में अनुभव के साथ युवाओं को भी भरपूर मौका दिया है. आगामी टेस्ट सीरीज में भारत से इन 18 खिलाड़ियों को चुना गया है जिसमें शुभमन गिल (कप्तान), रिषभ पंत (विकेटकीपर और उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप और कुलदीप यादव शामिल हैं।

England tour: पांच टेस्ट मैचों का पूरा शेड्यूल

20 जून से होने वाले भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का इंतजार सभी दिल थाम कर रहे हैं. इस सत्र में 5 टेस्ट मैच खेले जाएंगे जिसकी शुरुआत 20 जून से लीड्स में की जाएगी. इस सत्र का दूसरा खेल 2 जुलाई से एजबैस्टन में खेला जाएगा. 10 जुलाई से शुरू होने वाला तीसरा टेस्ट लंदन के लॉर्ड्स में खेला जाएगा. चौथा टेस्ट मैच 23 जुलाई से ओल्ड ट्रैफोर्ड में खेला जाने वाला है और पाँचवा मैच 31 जुलाई से ओवल में खेला जाएगा. इसी के साथ भारत और इंग्लैंड के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के 2025-27 के चक्र की शुरुआत हो जाएगी

इसे भी पढ़ें

IPL 2025: IPL के बीच BCCI ने कोचिंग स्टाफ को हटाया, अभिषेक नायर समेत 3 लोग बाहर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं