श्रीनगर, एजेंसियां। कश्मीर के पुलवामा जिले के निहामा क्षेत्र में सोमवार 3 जून को सुबह से आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ चल रही है। (Kashmir Encounter News)
दोनों तरफ से फायरिंग जारी है। सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर रखा है। 2 आतंकियों के छिपे होने की खबर है।
एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस और सेना की एक जॉइंट टीम ने निहामा में घेराबंदी और सर्च ऑपरेशन शुरू किया था।
इसी दौरान छिपे हुए आतंकियों ने उन पर हमला कर दिया। इसके बाद दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई।
मुठभेड़ में घिरे एक आतंकी की पहचान टॉप कमांडर रियाज डार के रूप में की गई है। उसके परिवार को मुठभेड़ स्थल पर लाया गया है, ताकि उनके कहने पर वह सरेंडर कर दे। घटना को लेकर अभी और जानकारी आना बाकी है।
इसे भी पढ़ें
