जिरीबाम में मुठभेड़, 11 उग्रवादी ढेर [Encounter in Jiribam, 11 militants killed]

2 Min Read

मणिपुर, एजेंसियां। मणिपुर के जिरिबाम में सुरक्षाबलों की उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ हुई है। इसमें कई उग्रवादियों के मारे जाने की सूचना है। जानकारी के अनुसार बोरोबेकरा पुलिस स्टेशन और उसके पास स्थित सीआरपीएफ कैंप पर हथियारबंद कुकी उग्रवादियों ने हमला बोल दिया।

इस दौरान उन्होंने कई दुकानों और घरों में आग भी लगा दी। वहीं, जवाबी कार्रवाई में CRPF ने 11 कुकी उग्रवादियों को मौत के घाट उतार दिया। इस जवाबी कार्रवाई में CRPF कांस्टेबल संजीव कुमार को गोली लग गई। जिसका इलाज हो रहा है।

कुकी-जो काउंसिल ने बुलाया बंदः

इस हिंसा के बाद कुकी-जो काउंसिल ने आज मंगलवार को सुबह 5 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक पूर्ण बंद का ऐलान किया है। काउंसिल ने न्याय और जांच की मांग की है। वहीं, हालात को देखते हुए जिरीबाम में अगले आदेश तक कर्फ्यू लगाने के आदेश दिए गए हैं।

45 मिनट तक हुई गोलीबारीः

पुलिस के मुताबिक करीब 40-45 मिनट तक चली भारी गोलीबारी के बाद स्थिति पर काबू पाया जा सका। गोलीबारी बंद होने के बाद इलाके की तलाशी ली गई और हथियारबंद उग्रवादियों के 10 (दस) शव बरामद किए गए, साथ ही हथियार और गोला-बारूद (3 एकेएस, 4 एसएलआरएस, 2 इंसास, 01 आरपीजी, 01 पंप एक्शन गन, बीपी हेलमेट और मैगजीन) जब्त किये गये।

इस मामले में आपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया है और इसकी जांच की जा रही है। जिसमें 11 कुकी उग्रवादियों के मारे जाने की खबर है।

इसे भी पढ़ें

मणिपुर में प्रतिबंधित संगठन पीपुल्स लिबरेशन आर्मी से जुड़े 2 लोग गिरफ्तार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं