कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, सेना का एक जवान घायल [Encounter between security forces and terrorists in Kashmir’s Kulgam, one army soldier injured]

1 Min Read

श्रीनगर, एजेंसियां। कश्मीर के कुलगाम जिले के मुदरघम इलाके में शनिवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो रही है।

दोनों तरफ से फायरिंग जारी है। सेना का एक जवान घायल हुआ है। उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तलाशी अभियान के दौरान हुई मुठभेड़

कश्मीर जोन पुलिस ने मुठभेड़ को लेकर बताया कि सुरक्षाबलों ने मुदरघम में घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया था।

इसी दौरान सुरक्षाबलों की टीम उस जगह पर पहुंच गई, जहां आतंकी छिपे हुए थे। जवानों के देख आतंकियों ने हमला कर दिया, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। घटना को लेकर और जानकारी आना बाकी है।

इसे भी पढ़ें

डोडा मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, आतंकी हमले के बाद एक्शन में भारतीय जवान

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं