बांदीपोरा में सुरक्षाबलों की आतंकवादियों से मुठभेड़ जारी [Encounter between security forces and terrorists continues in Bandipora]

1 Min Read

श्रीनगर, एजेंसियां: जम्मू कश्मीर में बांदीपोरा जिले अरागम इलाके के गुरिहाजन में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच रविवार देर रात मुठभेड़ हुई।

आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी हुई। घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान यह मुठभेड़ हो गई। सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया।

जानकारी के अनुसार कश्मीर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक वीके बिरदी ने बताया कि 13 आरआर के एक गश्ती दल को अरागाम में संदिग्ध गतिविधियां देखी गई थीं।

उसके बाद ही सेना और पुलिस का संयुक्त बल बांदीपोरा के अरागाम इलाके में कल रात तलाश अभियान छेड़ा था।

जंगल क्षेत्र में कड़ी घेराबंदी सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को इलाके में भेजा गया है। इसी दौरान उनकी आतंकवादियों से मुठभेड़ हो गयी है।

दरअसल, इलाके में आतंकवादियों को खदेड़ने के लिए अभियान अभी भी जारी मुठभेड़ में दो आतंकवादी फंसे हुए हैं।

फायरिंग रोक दी गई है लेकिन बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी है। जम्मू-कश्मीर में हाल ही में चार आतंकी हमलों के बाद अलग-अलग जगहों पर संदिग्ध देखे गए थे। इसके बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया था।

इसे भी पढ़ें

जम्मू-कश्मीर: डोडा में मुठभेड़ जारी, 1 जवान घायल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं