देश में आपातकाल जैसे हालात, लोकतंत्र खतरे में : कांग्रेस

1 Min Read

शिमला, एजेंसियां : कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश इकाई ने शनिवार को आरोप लगाया कि देश में ‘अघोषित आपातकाल’ जैसे हालात हैं और उसने पार्टी के बैंक खातों से लेन-देन पर रोक लगाने तथा विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी की निंदा भी की।

कांग्रेस प्रवक्ता और पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौड़ ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ देश में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति बनी हुई है और लोकतंत्र तथा संविधान खतरे में है।

विपक्षी दलों के बैंक खातों से लेन-देन पर रोक लगाई जा रही है, उनकी आवाज दबाने के लिए विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है और जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है।’’

इसे भी पढ़ें

सीबीआई ने तृणमूल की पूर्व सांसद महुआ मोइत्रा के परिसरों की तलाशी ली : अधिकारी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं