नई दिल्ली : सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 जीतने के बाद एलविश यादव को लगातार बॉलीवुड में काम मिल रहा हैं। लगातार एलविश बड़े-बड़े इवेंट में दिख रहे हैं। हाल ही में एलविश का बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के साथ एक म्यूजिक वीडियो भी आया हैं।
लगातार काम मिलने से एलविश के पास पैसा भी आ रहा हैं। अब पैसा आ रहा है तो इसे वे खर्च भी कर रहे हैं। हाल ही में एलविश ने दुबई में एक घर खरीदा था और अब एलविश ने एक लग्जरी कार खरीदी हैं। एलविश कि इस नई कार कि कीमत इंडिया में 1.3 करोड़ से शुरू होती हैं।
एलविश ने कार खरीदने कि जानकारी सोशल मीडिया के जरिये फैंस को दी है। बता दे एलविश ने मर्सिडीज बेंज E53 AMG कैब्रियोलेट कार खरीदी हैं। इस कार कि कीमत इंडिया में 1.3 करोड़ से शुरू होती हैं।







