नेवी के जहाज में इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन सिस्टम लगेंगे, भारत ब्रिटेन के साथ मिलकर डिजाइन करेगा [Electric propulsion systems will be installed in Navy ships, India will design in collaboration with Britain]

1 Min Read

दोनों देशों के बीच एग्रीमेंट फाइनल

नई दिल्ली, एजेंसियां। इंडियन नेवी के जंगी जहाज पर प्रोपल्शन सिस्टम बनाने के लिए भारत और ब्रिटेन के बीच शुक्रवार सुबह एग्रीमेंट हुआ है। डिफेंस मिनिस्ट्री ने शुक्रवार को बताया कि शिप के लैंडिंग प्लेटफॉर्म डॉक पर कुछ दिनों बाद इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन सिस्टम होगा। इसको बनाने के लिए भारत और ब्रिटेन के बीच एग्रीमेंट हुआ है।

इन अधिकारियों ने किये समझौते पर हस्ताक्षरः

भारत की तरफ से यह समझौता नेवल सिस्टम के जॉइंट सेक्रेटरी राजीव प्रकाश ने किया। वहीं, यूके डिफेंस मिनिस्ट्री के एडमायरल स्टीव मैकार्थी ने ब्रिटेन सरकार की तरफ से एग्रीमेंट पर साइन किए।

क्या है प्रोपल्शन सिस्टम ?

दरअसल, प्रोपल्शन सिस्टम एक मशीन होती, जो रॉकेट या मिसाइल को लॉन्च करने के लिए इस्तेमाल में लाई जाती है।

इसे भी पढ़ें

इंडियन नेवी ने सेलर के पदों पर निकाली वेकेंसी, स्टाइपेंड 14,600 रुपए 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं