चुनावी बॉण्ड: एक करोड़ रुपये के बॉण्ड का बोलबाला, एक हजार रुपये के बॉण्ड की मामूली हिस्सेदारी

1 Min Read

नयी दिल्ली, एजेंसियां : अब रद्द किए जा चुके चुनावी बॉण्ड के जरिए राजनीतिक दलों को मिला हजारों करोड़ रुपये का कॉरपोरेट चंदा भले ही सुर्खियों में है, लेकिन इनमें 132 बॉण्ड ऐसे भी हैं, जिनमें से हरेक में केवल 1,000 रुपये का ही चंदा दिया गया।

इन बॉण्ड को खरीदने वालों में निजी व्यक्तियों के साथ आईटीसी लिमिटेड जैसी दिग्गज कॉरपोरेट भी शामिल है।

राजनीतिक दलों को 1,000 रुपये की कीमत वाले बॉण्ड के जरिए कुल 1.32 लाख रुपये का चंदा मिला। यह राशि चुनावी बॉण्ड के जरिए दिए गए कुल दान का सिर्फ 0.0001 प्रतिशत है।

चुनाव आयोग के मुताबिक, 18,871 बॉण्ड के जरिए कुल 12,155 करोड़ रुपये का चंदा राजनीतिक दलों को दिया गया है।

इसे भी पढ़ें

आईपीएल के दौरान बीच के ओवरों में किसी और को कप्तानी सौंप सकते हैं धोनी : रायुडू

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं