बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष पद पर चुनाव आज

IDTV Indradhanush
1 Min Read

पटना: बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव शुक्रवार को होगा।

जनता दल यूनाइडेट (जद यू) के नेता महेश्वर हजारी ने बुधवार को बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

कल्याणपुर निर्वाचन क्षेत्र (आरक्षित) से दूसरी बार विधायक बने हजारी मार्च 2021 से उपाध्यक्ष पद पर थे।

विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने बुधवार को सदन को बताया कि उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव शुक्रवार को होगा।

जदयू के वरिष्ठ नेता नरेंद्र नारायण यादव ने इस पद के लिए नामांकन पत्र बृहस्पतिवार को दाखिल किया।

इसे भी पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी के निधन पर शोक जताया

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं