बीजेपी के एनिमेटेड वीडियो पर चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। चुनाव आयोग ने मुस्लिम आरक्षण विवाद पर भाजपा के एनिमेटेड वीडियो पर बड़ा एक्शन लिया है।

आयोग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ को मुस्लिम आरक्षण विवाद पर भाजपा की कर्नाटक इकाई द्वारा साझा किए गए एनिमेटेड वीडियो को हटाने के निर्देश दिए है।

इस मामले में निर्वाचन आयोग की तरफ से पहले ही एफआईआर दर्ज कर ली गयी है। कांग्रेस पार्टी की तरफ से इस मुद्दे पर शिकायत दर्ज करवायी गयी थी।

कांग्रेस ने अपमानजनक सामग्री पोस्ट करने के लिए कर्नाटक भाजपा प्रमुख बीवाई विजयेंद्र के खिलाफ शिकायत के साथ चुनाव आयोग से संपर्क किया था।

कांग्रेस की तरफ से कहा गया था कि इस तरह के पोस्ट से कानून और व्यवस्था की समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

बीजेपी की तरफ से पोस्ट किए गए वीडियो में कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए आरोप लगाया गया था कि विपक्षी दल आरक्षण और फंड आवंटन में पिछड़े वर्गों पर मुसलमानों को तरजीह देते हैं।

कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने वीडियो में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए पुलिस और चुनाव आयोग के पास शिकायत की थी।

जिसमें कथित तौर पर कांग्रेस को आरक्षण और फंड आवंटन में पिछड़े वर्गों के बदले मुसलमानों का पक्ष लेते हुए दिखाया गया था।

इसे भी पढ़ें

जयराम महतो को बड़ा झटका, कोर्ट से नहीं मिली बेल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं