Election commission : बिहार में नगर निकाय की 6 सीटों पर चुनाव को लेकर आयोग रेस, 56 में उपचुनाव की तैयारी [Election commission in race for 6 municipal body seats in Bihar, preparation for by-election in 56 seats]

2 Min Read

Election commission:

पटना, एजेंसियां। राज्य निर्वाचन आयोग बिहार में नगर निकाय चुनाव को लेकर रेस हो गया है। इस बार प्रदेश के 6 नगर निकायों में आम चुनाव होंगे, जबकि 56 नगर निकायों में उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन चुनावों को लेकर मतदाता सूची (वोटर लिस्ट) के कार्यक्रम का एलान हो चुका है।

  • 11 अप्रैल 2025 को वोटर लिस्ट का प्रारूप (ड्राफ्ट) जारी किया जाएगा।
  • उसी दिन से दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू होगी।
  • यह प्रक्रिया 24 अप्रैल तक जारी रहेगी।
  • मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 9 मई 2025 को किया जाएगा।

Election commission: आम चुनाव वाले नगर निकायः

कोचस नगर पंचायत (रोहतास)
मेहसी नगर पंचायत (पूर्वी चंपारण)
पकड़ीदयाल नगर पंचायत (पूर्वी चंपारण)
खुशरूपुर नगर पंचायत (पटना)
बिक्रम नगर पंचायत (पटना)
नौबतपुर नगर पंचायत (पटना)
इन सभी क्षेत्रों में पूरी प्रक्रिया के तहत आम चुनाव कराए जाएंगे।

Election commission: क्यों हो रहे उपचुनावः

राज्य के 56 नगर निकायों में कुछ पद लंबे समय से खाली हैं – जैसे कि पार्षद, उपमुख्य पार्षद, या अन्य पद। आयोग अब इन खाली पदों पर उपचुनाव कराने जा रहा है ताकि स्थानीय प्रशासन को मजबूती मिल सके और जनता को बेहतर प्रतिनिधित्व मिल सके। जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जा चुके हैं। मतदाता सूची के सत्यापन और अपडेशन का काम तेजी से चल रहा है। चुनाव के दौरान निष्पक्षता बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती भी की जाएगी।

इसे भी पढ़ें

ज्ञानेश कुमार बने मुख्य चुनाव आयुक्त, डॉ. विवेक जोशी को भी मिली नई जिम्मेदारी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं