Election Commission: चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को बुलाया, महाराष्ट्र चुनाव में गड़बड़ी के आरोप पर बात करेगा [Election Commission summons Rahul Gandhi to discuss allegations of rigging in Maharashtra elections]

1 Min Read

Election Commission:

नई दिल्ली, एजेंसियां। इलेक्शन कमीशन (EC) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेटर लिखकर बातचीत के लिए बुलाया है। राहुल ने 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में धांधली के आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था-महाराष्ट्र चुनाव में मैच फिक्सिंग की गई थी। इसी तरह की फिक्सिंग अब बिहार में होगी, फिर वहां होगी जहां भाजपा हारती दिख रही हो।

Election Commission: कांग्रेस ने 16 सीटें जीती थीं:

महाराष्ट्र के चुनावी नतीजे नवंबर 2024 में आए थे। मुकाबला महायुति और महाविकास (MVA) अघाड़ी के बीच था। महायुति में भाजपा, शिवसेना (एकनाथ शिंदे) और एनसीपी (अजित पवार) शामिल हैं, जबकि महा विकास अघाड़ी में कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव ठाकरे) और एनसीपी (शरद पवार)। 149 सीटों पर लड़ने वाली BJP ने सबसे ज्यादा 132 सीटें जीतीं। गठबंधन ने 288 सीटों में से रिकॉर्ड 230 सीटें जीतीं। शिवसेना शिंदे को 57 और NCP अजित पवार को 41 सीटें मिली। वहीं कांग्रेस, शिवसेना उद्धव और NCP (शरद) की महाविकास अघाड़ी 48 सीटों पर सिमट गई। कांग्रेस को 16, शिवसेना (UBT) को 20 और NCP (शरद) को 10 सीटें मिली थीं।

इसे भी पढ़े

Rahul Gandhi: राहुल गांधी का बिहार दौरा टला, अब जून में आएंगे नालंदा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं