निर्वाचन आयोग ने चुनावी बॉण्ड से संबंधित नया डेटा सार्वजनिक किया

1 Min Read

अभी भी इस डेटा में अल्फान्यूमेरिक नंबर शामिल नहीं है

नयी दिल्ली, एजेंसियां : निर्वाचन आयोग ने चुनावी बॉण्ड को लेकर नया डेटा रविवार को सार्वजनिक कर दिया। यह डेटा आयोग ने सीलबंद लिफाफे में उच्चतम न्यायालय को सौंपा था।

न्यायालय ने बाद में आयोग से यह डेटा सार्वजनिक करने के लिए कहा था। इस डेटा में इलेक्टोरल बॉन्ड की तारीख़, कैटेगरी, बैंक ब्रांच, जमा करने और प्राप्त करने की तारीख़ शामिल है।

हालांकि अभी भी इस डेटा में अल्फान्यूमेरिक नंबर शामिल नहीं है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि किस चुनावी बॉन्ड को किस पार्टी ने इनकैश किया है।

इससे पहले 14 मार्च को चुनाव आयोग ने इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर डेटा जारी किया था, जिसमें यह बताया गया था कि किस कंपनी और व्यक्ति ने कितने के चुनावी बॉन्ड खरीदे हैं और किस पार्टी ने कितने रूपये के चुनावी बॉन्ड इनकैश किए हैं।

सवाल अभी भी बना हुआ है कि इलेक्टोरल बॉन्ड के अल्फान्यूमेरिक नंबर्स कब जारी होंगे।

इसे भी पढ़ें

केंद्र ने लोकसभा चुनाव की तारीखों को अधिसूचित करने के लिए राष्ट्रपति के पास भेजा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं