निर्वाचन आयोग ने अरुणाचल और सिक्किम विधानसभा चुनाव की मतगणना की तारीख बदलकर दो जून की

1 Min Read

नयी दिल्ली: निर्वाचन आयोग ने अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना की तिथि चार जून से बदलकर दो जून कर दी है।

आयोग ने पहले घोषणा की थी कि दोनों विधानसभा चुनावों की मतगणना चार जून को लोकसभा चुनाव की मतगणना के साथ की जाएगी।

चुनाव आयोग ने कहा, लेकिन चूंकि दोनों विधानसभाओं का कार्यकाल 2 जून को समाप्त हो रहा है, इसलिए तारीख पहले कर दी गई है।

आयोग ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कार्यक्रम के संबंध में कोई बदलाव नहीं होगा। आंध्र प्रदेश और ओडिशा में संसदीय चुनावों के साथ विधानसभा चुनाव भी हो रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

चुनावी बॉण्ड एक ‘प्रयोग’ है, वक्त आने पर पता चलेगा कि यह कितना फायदेमंद रहा:होसबाले

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं