इजराइल-इरान के तनाव का असरः सोने के भाव गिरे, महंगाई दर बढ़ी

1 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। भारत की थोक महंगाई मार्च में बढ़कर 0.53% हो गई है। महंगाई का ये बीते 3 महीने का उच्चतम स्तर है। फरवरी में थोक महंगाई 0.20% और जनवरी में 0.27% रही थी।

शेयर बाजार में को गिरावट देखने को मिल रही। सेंसेक्स 845 अंक की गिरावट के साथ 73,399 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं, निफ्टी में भी 246 अंक की गिरावट रही, ये 22,272 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं, जियो पॉलिटिकल टेंशन के कारण सोने-चांदी के दाम ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। पर बीते सोमवार से सोने के भाव में गिरावट देखी जा रही है।

मंगलवार को सोने के भाव में प्रति ग्राम 350 रुपये की कमी आई है। वहीं ईरान की ओर से इजराइल पर किए मिसाइल अटैक से टेंशन और ज्यादा बढ़ गई है।

शेयर मार्केट में आज मंगलवार को गिरावट देखने को मिल रही है। पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

इसे भी पढ़ें

नेपाल में मनाया गया सिंदूर जात्रा उत्सव

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं