शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने टीचर ऐप लॉन्च किया, 260 घंटों के कोर्स शॉर्ट वीडियो होंगे और लाइव एक्सपर्ट्स देंगे जवाब [ Education Minister Dharmendra Pradhan launches Teacher App, 260 hours of courses will be short videos and live experts will give answers ]

1 Min Read

चेन्नई, एजेंसियां। केंद्रीय शिक्षा मंत्री, धर्मेंद्र प्रधान ने टीचर्स को एडवांस्ड और स्किल्ड बनाने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर टीचर ऐप लॉन्च किया है । ये प्लेटफॉर्म भारती एयरटेल फाउंडेशन ने डेवलप किया है।

शिक्षा मंत्री ने कहा, ‘ये प्लेटफॉर्म टीचर्स को वर्ल्ड क्लास रिसोर्स और अच्छी प्रैक्टिस को आसान बनाएगा। टीचर्स के लर्निंग स्किल को भी बेहतर बनाएगा। प्रधान ने टीचर्स को ‘कर्मयोगी’ बताया।

ऐप टीचर्स को इनोवेटिव बनाएगाः

टीचर ऐप को टीचर्स को फील्ड पर आने वाली परेशानियों को देखते हुए डेवलप किया गया है। टीचर्स ये ऐप प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकेंगे।

इस ऐप को टीचर्स के सीधे इनपुट के आधार पर डेवलप किया गया है और यह वेब, आईओएस (iOS) और एंड्रॉइड पर है।

ये प्लेटफॉर्म टीचर्स का समय बचाएगा और उन्हें इनोवेटिव बनाएगा। इस ऐप में हाई क्वालिटी रिसोर्सेज के साथ 260 घंटों के क्रिएटेड और क्यूरेटेड कोर्स होंगे।

इसमें लर्निंग बाइट्स, शॉर्ट वीडियो, पॉडकास्ट और इंटरैक्टिव, वेबिनार, कॉम्प्टीशन और क्विज फॉर्मेट भी शामिल होंगे।

इसे भी पढ़ें

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने माना कि NEET परीक्षा में गड़बड़ी हुई, कहा- NTA में सुधार की जरूरत; अफसर दोषी मिले तो छोड़ेंगे नहीं

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं