नयी दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने निर्वाचन आयोग (ईसी) को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि 2023 विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं को कथित रूप से रिश्वत देने सहित गैरकानूनी लेन-देन के लिए लगभग 42 करोड़ रुपये की धनराशि ‘‘जुटाने’’ के मामले में कर्नाटक से कांग्रेस विधायक नारा भरत रेड्डी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन निवारण अधिनियम की धारा 66(2) के तहत कर्नाटक लोकायुक्त को भी इस प्रकार का पत्र लिखा है जिसमें बेल्लारी शहर सीट से विधायक रेड्डी के खिलाफ एकत्र किए गए सबूतों पर गौर करने और मामला दर्ज करने का अनुरोध किया गया है।
इसे भी पढ़ें
रिलायंस को केजी-डी6 ब्लॉक में अतिरिक्त निवेश की सरकार से मंजूरी मिली







